E-Paperhttps://bharatkasamachar.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़देशबलरामपुरयूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

भाजपा महिला सम्मेलन में “एक राष्ट्र, एक चुनाव” का समर्थन

बलरामपुर जिला संवाददाता आशीष कसौधन

उतरौला/बलरामपुर।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा “एक राष्ट्र, एक चुनाव” को लेकर महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उतरौला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सविता गुप्ता ने की, जबकि संचालन साधना पांडे ने किया। सम्मेलन की मुख्य अतिथि, बहराइच से भाजपा एमएलसी डॉ. प्रजा त्रिपाठी, ने अपने संबोधन में कहा कि “एक राष्ट्र, एक चुनाव” की व्यवस्था से देश को अधिक सशक्त बनाने में मदद मिलेगी, जिससे आमजन को भी लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने इस पहल को लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाने वाला बताया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा, उतरौला चेयरमैन सविता गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा ललिता तिवारी, सहित शेरा वाली शुक्ला, लता पांडे, जिला महामंत्री विंदु विश्वकर्मा, झूमा सिंह, ललिता श्रीवास्तव, नंदनी शुक्ला समेत सैकड़ों भाजपा महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। सम्मेलन के दौरान महिलाओं ने एकजुटता दिखाते हुए “एक राष्ट्र, एक चुनाव” के समर्थन में अपनी भूमिका निभाई। भाजपा नेताओं ने इस पहल को देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया के उत्थान के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया और इसे आम नागरिकों के हित में बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!