पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का स्वागत
बलरामपुर जिला संवाददाता आशीष कसौधन

बलरामपुर:** कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैसरगंज के पूर्व सांसद *बृजभूषण शरण सिंह* का बलरामपुर में एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा के जिला मंत्री *शैलेंद्र कुमार सिंह* ने *अयोध्या से रामेश्वरम तक की 3500 किलोमीटर लंबी श्रीराम वन गमन यात्रा को पैदल पूरा करने पर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में शैलेंद्र कुमार सिंह को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। उन्होंने इस यात्रा को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की यात्रा से जोड़ते हुए इसे सबसे बड़ी पैदल यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि शैलेंद्र सिंह* ने राहुल गांधी से भी अधिक पदयात्रा की है और उनके साहस की सराहना की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मिश्र, सदर विधायक पलटू राम, तुलसीपुर विधायक कैलाश शुक्ला, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस, विजय सिंह, श्याम मनोहर तिवारी, अपूर्व प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गोविंद सोनकर, जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी सहित कई कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।