E-Paperhttps://bharatkasamachar.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़बलरामपुरयूपीलोकल न्यूज़

माहे रमजान का चाँद निकला, कल से शुरू होंगे रोजे

रिपोर्ट सिराज रंगरेज़

सादुल्लानगर/बलरामपुर। आज माहे रमजान का चाँद नजर आ गया है, जिससे कल से रोजे शुरू होंगे। मुस्लिम समुदाय के लोग इस पवित्र महीने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। रमजान का महीना इस्लाम धर्म में सबसे पवित्र माना जाता है, जिसमें रोजा रखना, इबादत करना और नेकी के काम करना महत्वपूर्ण होता है। रमजान के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग सूर्योदय से सूर्यास्त तक रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। इस महीने में कुरान की तिलावत, नमाज और दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। रमजान का महीना आत्मशुद्धि और आध्यात्मिकता का प्रतीक है, जिसमें लोग अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं और समाज की भलाई के लिए काम करते हैं। माहे रमजान के पहले दिन की शुरुआत कल से होगी, और मुस्लिम समुदाय के लोग इफ्तार और सेहरी की तैयारियों में जुट गए हैं। बाजारों में भी रमजान की रौनक देखने को मिल रही है, जहां लोग इफ्तार और सेहरी के सामानों की खरीदारी कर रहे हैं। वही समाजसेवी शिवम सोनी ने रमजान के इस पवित्र महीने में सभी मुस्लिम भाई-बहनों को रमजान की मुबारकबाद दी और ईश्वर से कामना किया कि यह महीना सभी के लिए बरकत और खुशहाली लेकर आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!