E-Paperhttps://bharatkasamachar.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटॉप न्यूज़बलरामपुरयूपीराज्यलोकल न्यूज़

थाना सादुल्ला नगर में मिशन शक्ति केंद्र का हुआ परिचय, बाल विवाह व दहेज के खिलाफ दी गई जानकारी

संवाददाता शिवम सोनी

सादुल्लानगर/बलरामपुर। मिशन शक्ति अभियान के पंचम चरण के शुभारंभ के अवसर पर थाना सादुल्ला नगर में महिलाओं को जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम व मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को थाने पर आमंत्रित कर मिशन शक्ति केंद्र से अवगत कराया। कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक तेजल पटेल, हेड कांस्टेबल रमाकांत यादव, कांस्टेबल उमेश पासवान, महिला आरक्षी पूजा चौधरी सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। टीम ने महिलाओं को बाल विवाह व दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक किया तथा बताया कि बाल विवाह एक कानूनी अपराध है। साथ ही दहेज प्रतिषेध अधिनियम की विस्तृत जानकारी भी दी गई। महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना आदि के बारे में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त सुरक्षा व सहायता हेतु उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर—1090, 108, 112, 102, 1930—की जानकारी भी साझा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!