मिशन शक्ति अभियान के तहत रानीपुर में महिलाओं को किया गया जागरूक
संवाददाता शिवम सोनी

सादुल्ला/बलरामपुर। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत ग्रामसभा रानीपुर में चौपाल का आयोजन कर महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला उप निरीक्षक तेजल पटेल ने किया, जिनके साथ हे0का0 रमाकांत यादव, का0 अनिल नायक, का0 उमेश पासवान, महिला आरक्षी शिवांगी भार्गव एवं महिला आरक्षी सीता भी उपस्थित रहीं। चौपाल में उपस्थित महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, विधवा एवं वृद्धा पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सुरक्षा एवं सहायता हेतु उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर—1090, 108, 112, 102, 1930—से भी उन्हें अवगत कराया गया। टीम ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की सलाह दी। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना एवं उन्हें सरकारी संसाधनों से जोड़ना है।




