E-Paperhttps://bharatkasamachar.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटॉप न्यूज़बलरामपुरयूपीराज्यलोकल न्यूज़

मिशन शक्ति अभियान के तहत किशनपुर सागर बघमरवा में महिलाओं को किया गया जागरूक

संवाददाता शिवम सोनी

सादुल्ला/बलरामपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत ग्राम सभा किशनपुर सागर बघमरवा में चौपाल का आयोजन कर महिलाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार यादव ने किया, जिसमें महिला उपनिरीक्षक तेजल पटेल, हेड कांस्टेबल रमाकांत यादव, कांस्टेबल उमेश पासवान एवं महिला आरक्षी पूजा चौधरी उपस्थित रहे। चौपाल में उपस्थित महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, विधवा एवं वृद्धा पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना आदि की जानकारी दी गई। साथ ही सुरक्षा व सहायता हेतु उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर—1090, 108, 112, 102, 1930—से भी उन्हें अवगत कराया गया। टीम ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने, किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत संबंधित हेल्पलाइन पर संपर्क करने की सलाह दी। मिशन शक्ति के इस चरण का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें सरकारी संसाधनों से जोड़ना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!