E-Paperhttps://bharatkasamachar.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifगोण्डाटॉप न्यूज़बलरामपुरयूपीराज्यलोकल न्यूज़

भैया दूज पर बहनों ने किया भाईयों के कल्याण का पूजन

संवाददाता राज कुमार विश्वकर्मा

छपिया/ गोण्डा। मसकनवा कस्बा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भैया दूज का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाईयों की दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना करते हुए पूजन-अर्चन किया। उन्होंने भाईयों के माथे पर चंदन, रोली, फूल और अक्षत से टीका लगाया तथा माला पहनाकर आरती उतारी। इस दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा संपन्न हुई। महिलाओं ने भैया दूज से जुड़ी प्राचीन कथाओं का श्रवण कर पुरानी परंपराओं को जीवंत रखने का संकल्प लिया। मान्यता है कि इस दिन बहनों द्वारा पूजन और भाईयों द्वारा भोजन ग्रहण करने से उनकी आयु में वृद्धि होती है। यह पर्व सनातन काल से मनाया जा रहा है और आज भी समाज में भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक बना हुआ है। पूजन कार्यक्रम में गीता, गीतांजलि, कोविदा, विद्यावती, संगीता, मानसी, क्षिति, शिल्पा, विनीता, नीतू, डाली, वेवी, श्वेता, निहारिका, शालिनी, आरती, रजनी, ज्योति, दीपमाला, ममता, तान्या, नेहा, सुनीता, पिंकी, सोनी, रूचि, रागिनी, दीपिका, सोनाली, सिद्धी, अर्पिता, इच्छा, दिव्या, रूपा, पूजा सहित अनेक युवतियों एवं महिलाओं ने भाग लिया और पर्व की रौनक बढ़ाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!