शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा को “भारत युवा पुरस्कार”
रिपोर्ट शिवम सोनी

शोहरतगढ़ , सिद्धार्थनगर। भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन ने शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा को “भारत युवा पुरस्कार” के लिए चयनित किया है। यह सम्मान उत्तर प्रदेश से एकमात्र चयन होकर क्षेत्रवासियों के लिए गौरव का विषय बन गया है।
विधायक वर्मा ने इस सम्मान के लिए फाउंडेशन व आयोजकों का आभार जताते हुए कहा कि यह पुरस्कार उनकी संसदीय सेवा, सामाजिक न्याय, शिक्षा, खेल, संस्कृति एवं जनकल्याण के लिए समर्पित प्रयासों की स्वीकृति है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी प्रेरणास्रोत बताते हुए विशेष धन्यवाद दिया।
फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि “भारत युवा पुरस्कार” का उद्देश्य देश और विदेश में छिपी प्रतिभाओं को एक मंच देना है। संयुक्त परिश्रम से यह पहल राष्ट्रीय स्तर पर नई मिसाल पेश कर रही है। प्रदेश के कई मंत्री भी इस पुरस्कार के नामांकन के लिए संस्तुति पत्र भेज चुके हैं।
फाउंडेशन का कहना है कि यह पुरस्कार सामाजिक भेदभाव की रेखा को समाप्त कर प्रतिभा को पहचान दिलाने का कार्य कर रहा है।