E-Paperhttps://bharatkasamachar.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़बलरामपुरयूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सेना को दी बधाई

बलरामपुर जिला संवाददाता आशीष कसौधन

उतरौला/बलरामपुर। विदेश राज्य मंत्री और गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैय्या ने उतरौला विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान भारतीय सेना द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में किए गए साहसिक अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश के दुश्मन चाहे सीमा पार हों या देश के भीतर, सभी पर सख्त कार्रवाई होगी। नगर उतरौला में विभाग कार्यवाह अमित कुमार के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में राज्य मंत्री ने सेना की बहादुरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत की संप्रभुता से कोई भी समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने पहलगाम घटना को दुखद बताते हुए इसे कायरतापूर्ण कृत्य करार दिया और कहा कि कुछ राजनीतिक दल अपने संकीर्ण स्वार्थ के कारण देश के साथ खड़े होने के बजाय सरकार का मजाक उड़ा रहे हैं। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि भाजपा और आरएसएस ने हर संकट की घड़ी में सरकार का समर्थन किया है, चाहे वह 1947, 1962 या 1971 का युद्ध रहा हो। उन्होंने 93 हजार सैनिकों के मुद्दे और राफेल जेट से की गई सर्जिकल स्ट्राइक का भी जिक्र किया। इस कार्यक्रम में विधायक राम प्रताप वर्मा, पूर्व विधायक विश्वनाथ गुप्त, सरोज कुमार, अभिमन्यु जी, दीपचंद, आलोक गुप्त, राकेश तिवारी, ब्लॉक प्रमुख सुधीर श्रीवास्तव, फरिंद्र गुप्त, विकास गुप्त, अतुल यादव और कृष्ण कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!